ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूलडोल मेले का मुख्य आकर्षण शाहपुरा जिला बहाल करो सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर में हस्ताक्षर कर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 14 views
फूलडोल मेले का मुख्य आकर्षण शाहपुरा जिला बहाल करो सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर में हस्ताक्षर कर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली

भीलवाड़ा(शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के तत्वाधान में शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट बनाकर एक अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें शाहपुरा के आमजन उत्सुकता से भाग ले रहे हैं। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया बताया कि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के फुलडोलहोत्सव में सेल्फी पॉइंट का आकर्षण मेले में मुख्य आकर्षण बना हुआ है। जिसमें पंचमी के अवसर पर शाम रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज संतो के शाही लवाजमें के साथ शाहपुरा जिला बहाली की मांग के समर्थन में मेले लगी जिला बहाल करो संघर्ष समिति के सेल्फी पॉइंट पर पहुंच कर सेल्फी और हस्ताक्षर अभियान में रजिस्टर में शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देने की मजबूत मांग की। आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज ने हस्ताक्षर रजिस्टर में लिखा कि "शाहपुरा को जिला बनाओ
देश को आगे बढ़ाओ
सबका भाग्य जगाओ
फूलडोल ऐतिहासिक बनाओ अपना हक मांगते हैं
किसी और के भीख नहीं मांगते
महापुरुषों की कृपा से शाहपुरा को जिला जरूर बनाओ।"
उक्त लेखन के बाद आचार्य श्री ने अपने हस्ताक्षर कर संघर्ष समिति लंबे संघर्ष के लिए को शुभकामनाएं देखकर आशीर्वाद प्रदान किया। संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा और समिति महासचिव कमलेश मधे आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज एवं संतों का स्वागत किया। इस मौके पर संघर्ष समिति के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube