ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, अलवर से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 51 views
यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, अलवर से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- यूजीसी द्वारा लाए गए कथित काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज का आक्रोश रविवार को दिल्ली में देखने को मिला। सकल सामान्य वर्ग सवर्ण संघर्ष समिति, अलवर के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
संघर्ष समिति के डॉ. अमित छाबड़ा, राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज ने बताया कि अलवर जिले से करीब 25 बसों में 2000 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान, जंतर मंतर पहुंचे। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय सवर्ण मंच के आह्वान पर यूजीसी के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने से पहले कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी। प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और रोका गया, लेकिन बहुत से कार्यकर्ता यूजीसी रोलबैक के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे और निर्धारित प्रदर्शन स्थल तक पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आंदोलन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सवर्ण समाज के हजारों लोग रामलीला मैदान और जंतर-मंतर क्षेत्र तक पहुंचे और सरकार से यूजीसी का फैसला वापस लेने की मांग की।
इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा,आकाश मिश्रा, विवेकानंद शर्मा ठेकेदार राजेश शर्मा,एडवोकेट भुपेंद्र शर्मा,दिनेश प्रधान,नरेंद्र अवस्थी,बाबूलाल शर्मा, त्रिलोक तिवाड़ी,देशबंधु जोशी,बेनी प्रसाद कौशिक,एडवोकेट मनोज जेमैन,संस्कार,महेश इंदौरिया एडवोकेट सुभाष शर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता अलवर, राजगढ़, रैणी व अन्य स्थानों से स्वर्ण समाज के लोग सहित अन्य समाज के लोग दिल्ली पहुंचे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube