ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दिल्ली में सवर्ण आंदोलन को लेकर बयान, नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप।

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 33 views
दिल्ली में सवर्ण आंदोलन को लेकर बयान, नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों द्वारा प्रस्तावित आंदोलन को लेकर दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा जयपुर ने आरोप लगाया है कि सरकार ने सवर्ण समाज के आंदोलन को दबाने के लिए कई नेताओं को हाउस अरेस्ट या गिरफ्तार किया है।
चतुर्वेदी ने बयान जारी कर कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई वर्ग अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना चाहता है तो उसे रोकना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सवर्ण समाज के लोगों से अपील की जा रही है कि वे विरोध के प्रतीक के रूप में मतदान के दिन स्वयं को “हाउस अरेस्ट” जैसा मानते हुए घरों में रहें और शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएं।
चतुर्वेदी ने कहा कि संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी वर्गों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण आंदोलन करने का समान अधिकार दिया जाए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube