अंतर्राष्ट्रीय महिला आरयूआईडीपी की ओर से हुआ जागरूकता कार्यक्रम
By Shubh Bhaskar ·
08 Mar 2026 ·
13 views
अंतर्राष्ट्रीय महिला आरयूआईडीपी की ओर से हुआ जागरूकता कार्यक्रम
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत शहर के माणा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक समुदायक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 'दान करके लाभ प्राप्त करें'। जब हम देते हैं, तो हमें मिलता है। आइए, मिलकर भरपूर दान के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में मदद करें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का 'गिव टू गेन ' अभियान उदारता और सहयोग की मानसिकता को प्रोत्साहित करता है। 'गिव टू गेन' पारस्परिक सहयोग और समर्थन की शक्ति पर बल देता है। जब लोग, संगठन और समुदाय उदारतापूर्वक दान करते हैं, तो महिलाओं के लिए अवसर और समर्थन बढ़ते हैं। दान करना घटाना नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया गुणन है। जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो हम सभी का उत्थान होता है। एवं महिलाओं को परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे एफएसटीपी की भी जानकारी दी। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता प्रहलाद गुलपारिया ने बताया कि नगर पालिका द्वारा महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि गीला कचरा सूखा कचरा अलग करें इसको नगर पालिका द्वारा संचालित गाड़ी में अलग-अलग करके डालें ठोस तरल कचरा निस्तारण साथ ही महिलाओं को जीरो वेस्ट के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।