ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूलडोल मेले का मुख्य आकर्षण शाहपुरा जिला बहाल करो सेल्फी प्वाइंट

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 29 views
फूलडोल मेले का मुख्य आकर्षण शाहपुरा जिला बहाल करो सेल्फी प्वाइंट

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के तत्वाधान में शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर एक अनूठा प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें शाहपुरा के आमजन उत्सुकता से भाग ले रहे हैं। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया बताया कि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव मेले में संघर्ष समिति द्वारा स्टॉल पर भक्त जनों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है और मुख्य आकर्षण स्टॉल पर शाहपुर जिले की बहाली की मांग का सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है जिसमें मेले में आने वाले लोगों द्वारा उत्सुकता के साथ शाहपुरा जिला बहाली की मांग के कट आउट सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शाहपुरा जिला बहाली की मांग को मजबूत किया जा रहा है। सेल्फी पॉइंट पर युवाओं, महिलाओं व छात्र-छात्राओं सहित लोगों में भारी उत्साह है सभी आमजन की सरकार से मांग है कि शीघ्र शाहपुर जिले को बहाल किया जाए। सेल्फी पॉइंट का आकर्षण मेले में मुख्य आकर्षण बना हुआ है। साथ ही शाहपुर जिले की बहाली की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। 3 मार्च से ही शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति की स्टाल पर संघर्ष समिति के संरक्षक सत्यनारायण पाठक, अजय मेहता, अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, संयोजक रामप्रसाद जाट, महासचिव कमलेश मुंडेतिया, सह संयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा, कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक, सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू, धनराज जीनगर, मदनलाल कंडारा, दुर्गा लाल जोशी, किशन लाल रेगर, रामप्रसाद सेन, दिनेश चंद्र गौड़, साक्षी श्रीवास्तव, कार्तिक दाधीच कई पदाधिकारी एवं सदस्य निरंतर पेयजल एवं सेल्फी तथा हस्ताक्षर अभियान में सहयोग कर रहे हैं संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने बताया कि विगत वर्ष मेले में 34050 लोगों ने हस्ताक्षर किए जिन्हें मुख्यमंत्री सरकार को देखकर जनभावना से अवगत कराया। संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि 8 मार्च पंचमी के अवसर पर शाम करीब 8:00 रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री राम दयाल जी महाराज शाहपुरा जिला बहाली की मांग के समर्थन में संघर्ष समिति के सेल्फी पॉइंट पर पहुंच कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube