ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: 15 मार्च को आयोजित होगा 'जन सेवा एवं स्वास्थ्य महोत्सव', पोस्टर का हुआ विमोचन

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 133 views
पीपाड़ सिटी: 15 मार्च को आयोजित होगा 'जन सेवा एवं स्वास्थ्य महोत्सव', पोस्टर का हुआ विमोचन

​पीपाड़ सिटी। जन सेवा और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बसंती देवी बालकिशन भूतड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी रविवार, 15 मार्च को एक विशाल 'जन सेवा एवं स्वास्थ्य महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव स्वर्गीय बसंती देवी भूतड़ा की पुण्य स्मृति में स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित होगा।शिविर को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया ।माहेश्वरी समाज के पपसा जाजू ने बताया कि ​इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आमजन को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान ​निःशुल्क फुल बॉडी हेल्थ टेस्ट,​सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के निःशुल्क कार्ड बनाने का विशेष अभियान, फिजिशियन द्वारा स्वास्थ्य परामर्श,​निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप,​घुटनों की जांच एवं घुटना प्रत्यारोपण हेतु पंजीकरण की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
आयोजन की तैयारियों में रविवार को माहेश्वरी समाज भवन में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सेवा कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।पोस्टर विमोचन के अवसर पर माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण साबू, उपाध्यक्ष ओमजी सोमानी, मंत्री पपसा जाजू, नवीन मनिहार, श्रीकांत साबू, सुरेंद्र भूतड़ा, गोविंद साबू, सत्यनारायण सोमानी, सत्यनारायण मालानी, कमल चांडक, गोपाल धूत, कुंज बिहारी राठी, मनमोहन राठी तथा पंडित रितेश दवे सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube