तस्करी में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार
By Shubh Bhaskar ·
08 Mar 2026 ·
35 views
तस्करी में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफतार
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
कोतवाली चित्तौड़गढ़़ थाना पुलिस द्वारा मई 2024 को पीक-अप से 13 क्वि. 7 किलो 520 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्ती के मामले में चालक को गाड़ी व डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा थी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 30 मई 2024 को कोतवाली चित्तौड़गढ़़ थाना पुलिस द्वारा सेमलपुरा चौराहा से पहले नहर पर नाका बन्दी के दौरान एक महेन्द्रा बोलेरो पिकअप से कुल 65 प्लास्टिक कट्टो मे भरा हुआ अवैध अफीमडोडा चूरा का कुल वजन 1307 किलो 520 ग्राम (13 क्वि. 7 किलो 520 ग्राम) को नियमानुसार जब्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी मिथुन गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। मिथुन ने पुलिस पूछताछ में उक्त डोडाचूरा से भरी पीक अप को बबलु उर्फ गोपाल पुत्र रमेश धाकड निवासी बड़ावली थाना कनेरा ने उपलब्ध कराया था। आरोपी बबलू उफ गोपाल की गिरफतारी हेतु दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौडगढ बृजेश सिंह के सुपरविजन में डीएसटी टीम ईन्चार्ज हैड कानि. मुश्ताक खान व जाप्ता द्वारा फरार ईनामी अपराधी के सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई। फरार ईनामी अपराधी की गिरफतारी हेतु डीएसटी टीम द्वारा आसुचना का सकंलन कर शनिवार को कार्यवाही करते हुये आरोपी बबलु उर्फ गोपाल पुत्र रमेश धाकड निवासी बडावली थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ़़ को गिरफतार किया गया। गिरफतार शुदा आरोपी बबलु उर्फ गोपाल से अवैध डोडाचूरा के बारे पुछताछ की जाकर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।