ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

होली मिलन समारोह में उमड़ा प्रेम व सौहार्द: सेठ जी ने ग्रामीणों को दी आर्थिक सहायता व मिठाइयाँ

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 23 views
होली मिलन समारोह में उमड़ा प्रेम व सौहार्द: सेठ जी ने ग्रामीणों को दी आर्थिक सहायता व मिठाइयाँ

दैनिक शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार


बलरामपुर। होली के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम भीखपुर में भगवान दत्त पांडे उर्फ सेठ जी के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और आपस में होली की शुभकामनाएँ दीं।
होली मिलन के दौरान सेठ जी ने ग्रामीणों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गुजिया सहित अन्य मिठाइयाँ वितरित कीं। साथ ही उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान गांव में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
आपको बताते चलें कि भगवान दत्त पांडे, जिन्हें लोग प्रेम से सेठ जी के नाम से जानते हैं, अपने सरल स्वभाव और समाजसेवा के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं।
ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा है कि आने वाले समय में भगवान दत्त पांडे जिला पंचायत चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने गांव के एक प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया है, जिसकी ग्रामीणों ने काफी सराहना की। ग्रामवासियों का कहना है कि सेठ जी समय-समय पर गांव के गरीब व दुखी लोगों की मदद करते रहते हैं, जिससे लोगों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास और भी बढ़ गया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube