ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हनुमान मंदिर में राजस्थान पुजारी महासंघ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 58 views
हनुमान मंदिर में राजस्थान पुजारी महासंघ का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा हनुमान सर्किल स्थित श्री हनुमान मंदिर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली, इत्र की होली और चंदन की होली खेलकर सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में पुजारी समाज के लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर शहर के यातायात निरीक्षक टीआई संजय शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में होली के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देता है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
समारोह में संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर महेशचंद शर्मा, मोनू शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा, राजकुमार शर्मा, योगानंद शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, ब्रजबिहारी शर्मा, राकेश शर्मा, खुशीराम शर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा, कंचन शर्मा तथा अनीता जोशी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया तथा भगवान की आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारंपरिक उत्सवों की जीवंतता का सुंदर उदाहरण रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube