ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला दिवस पर निडर पत्रकार, संपादक एवं लेखिका पुष्पा भाटी का सम्मान

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 106 views
महिला दिवस पर निडर पत्रकार, संपादक एवं लेखिका पुष्पा भाटी का सम्मान महिला दिवस पर निडर पत्रकार, संपादक एवं लेखिका पुष्पा भाटी का सम्मान

जे पी शर्मा। मुख्य संपादक , नज़र इंडियाव24

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निडर, निर्भीक और सशक्त पत्रकार पुष्पा भाटी को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया। नज़र इंडिया 24, विश्व सनातन संघ एवं नव जन जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य, निर्भीक लेखनी और समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पुष्पा भाटी प्रकाश कुंज समाचार पत्र की संपादक होने के साथ-साथ एक जानी-मानी लेखिका भी हैं। उनकी लेखनी समाज के ज्वलंत मुद्दों को बेबाकी से सामने लाने के लिए जानी जाती है। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पुष्पा भाटी की निर्भीक पत्रकारिता और सशक्त लेखनी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है। उनके कार्यों से नई पीढ़ी विशेष रूप से महिला पत्रकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और उपस्थित जनों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube