ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाकी का मानवीय चेहरा: बूढ़ादीत पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 288 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


खाकी का मानवीय चेहरा: बूढ़ादीत पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
बूढ़ादीत। कस्बे में धूलंडी के पर्व पर हुई राकेश एरवाल की दुखद हत्या के बाद, शोकाकुल परिवार की मदद के लिए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। थानाधिकारी दीप्ति रानी ने न केवल कानून का फर्ज निभाया, बल्कि पीड़ित परिवार की आर्थिक बदहाली देख मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
जब थानाधिकारी दीप्ति रानी को यह ज्ञात हुआ कि मृतक राकेश अपने पीछे पांच छोटी संतानें छोड़ गया है और घर में कोई कमाने वाला नहीं है, तो उन्होंने तुरंत सहायता का निर्णय लिया। परिवार के पास अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन तक के लिए राशि उपलब्ध नहीं थी। ऐसी विकट परिस्थिति में पुलिस टीम ने आर्थिक संबल प्रदान करते हुए कुल 35 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी।
थानाधिकारी ने स्वयं राकेश के घर पहुंचकर उनकी पत्नी मनभर बाई को 15 हजार रुपये नकद दिए और 20 हजार रुपये बैंक खाते में हस्तांतरित करवाए। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि पुलिस उन्हें सरकार से मिलने वाली हर संभव सरकारी सहायता दिलवाएगी और मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित करेगी।
इस मानवीय पहल पर परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चेतराम मीणा, ओम प्रकाश झा, आसूचनाधिकारी सुरेश वर्मा, लीलाधर मीणा और किशन लाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube