ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 67 views
कुत्ते के आतंक से ग्रामवासी परेशान, पुलिस से की शिकायत

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश कर्नलगंज गोंडा क्षेत्र के ग्राम महादेव मजरा लौदाडीह, ग्राम पंचायत बसालतपुर के ग्रामीण इन दिनों एक कुत्ते के आतंक से परेशान हैं। गांव के निवासी राजेन्द्र यादव ने इस मामले में थाना कोतवाली कर्नलगंज में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार गांव के ही निवासी परागे पुत्र नरायन ने एक कुत्ता पाल रखा है, जो अक्सर खुला छोड़ दिया जाता है। आरोप है कि यह कुत्ता अब तक गांव के कई लोगों को काट चुका है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में कुत्ते ने प्रार्थी राजेन्द्र यादव की भतीजी को भी काट लिया,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद कुत्ते को न तो बांधा जाता है और न ही उस पर नियंत्रण रखा जाता है। जब इस संबंध में परागे और उनके परिवार से शिकायत की जाती है, तो वे उल्टा गाली-गलौज करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इस पूरे मामले को लेकर राजेन्द्र यादव ने थाना कोतवाली कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई करने और गांव के लोगों को कुत्ते के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube