ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुस्कान क्लब में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 184 views
मुस्कान क्लब में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ
दैनिक शुभ भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान उदयपुर मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड में आज होली मिलन का अत्यंत रंगारंग कार्यक्रम श्रीमती कौशल्या गट्टानी एवं डॉ. श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। परंपरानुसार श्रीमती रजनी जोशी द्वारा की गई ईश्वर वंदना के पश्चात् श्रीमती नीरू मिश्रा एवं श्रीमती ज्योति जोशी ने श्रीमती कौशल्या गट्टानी का, जबकि श्रीमती जनकी बांगड़ एवं श्रीमती मंजू गर्ग ने डॉ.श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी का विधिवत् स्वागत किया। तदोपरांत श्री सूरजमल पोरवाल ने सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया तथा श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने सारगर्भित उद्बोधन दिया। उन्होंने हाल ही में आयोजित कैरम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।
इसके बाद डॉ. श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी ने अपने संबोधन में पूरे कार्यक्रम की सराहनीय समीक्षा की।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी उपस्थित मातृशक्ति का ऊपरण पहना अभिवादन किया गया | रंगारंग वेश भूषा पहने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत करने वालों में श्रीमती संतोष गुप्ता, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती संगीता जाजपुरिया, श्रीमती आशा लता सिंघवी, श्रीमती सुधा व्यास, श्रीमती अंजू बया, कमल जुनेजा, श्रीमती इंदु टंडन एवं श्रीरत्न मोहता प्रमुख रहें। सभी सदस्यों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत मनोरम रहीं व उपस्थित सदस्य भी साथ में तालियां बजाते हुए खूब थिरके । तदनंतर गट्टानी परिवार द्वारा उल्लासपूर्वक फूलों की होली खेली गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube