ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फैक्ट्रियों में नहीं रुक रही आग, प्रशासन जिम्मेदार : *एटक*

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 17 views
फैक्ट्रियों में नहीं रुक रही आग, प्रशासन जिम्मेदार : *एटक*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के जिलाध्यक्ष का. राजकुमार बक्शी ने बयान जारी कर जिले में फैक्ट्रियों में लगातार लग रही आग की घटनाओं को लेकर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि खुशखेड़ा अग्निकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बहरोड़ के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक अलाइड कंपनी में शुक्रवार दोपहर एक केमिकल टैंक में आग लग गई। कंपनी में रसायनों की मौजूदगी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।
बक्शी ने कहा कि आग लगने के कारण को अज्ञात बताया जा रहा है, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सही नहीं माना जा सकता। किसी भी घटना के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है, लेकिन हाल में इन कारणों को छिपाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि खुशखेड़ा की घटना के बाद प्रशासन ने केवल औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए और भिवाड़ी क्षेत्र में उद्योगों की जांच कर कुछ इकाइयों को नोटिस दे दिए। खुशखेड़ा फैक्टरी से जुड़े लोगों को तो गिरफ्तार किया गया, लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारी अब तक तय नहीं की गई है। इसी को लेकर एटक ने मुख्यमंत्री से न्यायिक जांच की मांग की है।
एटक का कहना है कि यदि खुशखेड़ा अग्निकांड की समय रहते न्यायिक जांच कराई जाती, तो बहरोड़ में इतनी बड़ी आग की घटना दोबारा नहीं होती। बहरोड़ की फैक्टरी में रसायनों के टैंकर मौजूद हैं और रसायन स्वभाव से ही ज्वलनशील होते हैं। प्रदेश में अचानक बढ़ रही गर्मी के कारण भी इनमें आग लगने की आशंका रहती है, इसलिए इनके सुरक्षित भंडारण और ताप से बचाव के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।
जिला एटक ने सरकार से मांग की है कि सभी औद्योगिक इकाइयों की गहन जांच कर सुरक्षा उपायों को दुरुस्त कराया जाए तथा क्षेत्रीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही खुशखेड़ा अग्निकांड की न्यायिक जांच कराने की भी मांग दोहराई गई है। जिला एटक के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी जिला महासचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube