ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत में मनाया जाएगा ‘गौ सम्मान दिवस’

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 82 views
27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत में मनाया जाएगा ‘गौ सम्मान दिवस’

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान गौ माता के सम्मान, संरक्षण और सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से आगामी 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत देश में ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। यह जानकारी ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता, संत प्रकोष्ठ के गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज ने दी।
प्रकाश दास महाराज ने देशवासियों से खुले शब्दों में अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार दीपावली,रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा एवं नवरात्रि जैसे पर्व पूरे देश में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाए जाते हैं,उसी प्रकार गौ सम्मान दिवस भी सभी भारतवासियों द्वारा मनाया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से सनातनी हिंदू समाज के साथ-साथ अन्य सभी धर्मों के लोगों से भी इस पावन दिवस में सहभागिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत में निरंतर मैदान में उतरकर निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा,सुरक्षा और संरक्षण में जुटा हुआ है। संगठन का मुख्य उद्देश्य गौ माता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और उन्हें उचित सम्मान दिलाना है।
प्रकाश दास महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश एकजुट होकर गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे 27 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्र में गौ सम्मान दिवस मनाकर गौ सेवा,गौ पूजन एवं जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाएं।
“आओ मिलकर आगे बढ़ें, गौ माता का सम्मान करें और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हों” — इसी संदेश के साथ उन्होंने देशवासियों से सहभागिता की अपील की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube