ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ सम्पन्न, 79 शिकायतें प्राप्त — 3 का मौके पर निस्तारण

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 247 views
डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ सम्पन्न, 79 शिकायतें प्राप्त — 3 का मौके पर निस्तारण

दैनिक शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय सीमा में और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुसार किया जाए।
संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई
भूमि विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और विवादों का समाधान कराने के निर्देश दिए।
संवेदनशील ग्रामों में लगेगी चौपाल
जिलाधिकारी ने ऐसे गांवों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां भूमि विवाद के मामले अधिक हैं। इन गांवों में राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा विशेष चौपाल लगाकर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
79 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 3 का मौके पर समाधान
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 79 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं स्थल निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम बलरामपुर, सीओ सिटी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य तहसीलों में भी आयोजित हुआ समाधान दिवस
तहसील तुलसीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी ज्योति राय की अध्यक्षता में किया गया। यहां 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत, तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं तहसील उतरौला में उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube