फर्जीवाड़ा कर जमीन को अपने नाम करने का मामला प्रकाश में आया
By Shubh Bhaskar ·
06 Mar 2026 ·
63 views
फर्जीवाड़ा कर जमीन को अपने नाम करने का मामला प्रकाश में आया
दैनिक शुभ भास्कर बिहार पूर्णिया अमौर प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत अंतर्गत रैली बलवा टोली गांव के एक जमींदार जमीन को फर्जीवाड़ा कर जमीन को दखल कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़िता जमींदार द्वारा आवेदन अमौर थाना से लेकर अंचलाधिकारी को जनता दरबार में दिया गया है। दिए गए आवेदन पीड़िता संगीता देवी द्वारा बताई कि रैली मौजा 160 खेसरा 242 एवं 137 रकवा 52 डीo जमीन स्वo भाटू लाल यादव के नाम से खतीयानी है। जिसका रसीद भी कटवाते आ रहे हैं। उक्त जमीन को उनके चारों पुत्रो के द्वारा निबंधन करवा दिया गया है। उसके बाद भी उक्त जमीन को किष्टो यादव गलत तरीके से फर्जी केवाला बनवा कर पुनः उसी जमीन को जबरदस्ती रूप से घर बना रहा है। उसको रोकने पर गाली गलौज करने एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। दिए गए आवेदन के आलोक में आज जनता दरबार में अंचलाधिकारी धिरेन्द्र कुमार द्वारा बारीकी से सभी कागजात को देखकर किष्टो यादव द्वारा गलत तरीके से उसी जमीन को मोटेशन कराने को लेकर रोक लागाते हुए कार्रवाई करने कि बात कही गई