ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खोहरा चौहान स्कूल की टूटी चारदीवारी को लेकर ग्राम विकास अधिकारी पर अनदेखी के आरोप।

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 126 views
खोहरा चौहान स्कूल की टूटी चारदीवारी को लेकर ग्राम विकास अधिकारी पर अनदेखी के आरोप।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी-
अलवर जिले के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरेर में सरकारी मिडल स्कूल खोहरा चौहान की टूटी हुई चारदीवारी को लेकर ग्राम विकास अधिकारी पर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से स्कूल की चारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है, जिससे स्कूल परिसर में आवारा गौवंश प्रवेश कर जाते हैं और परिसर में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने के साथ गंदगी भी फैलाते हैं।
स्थानीय पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल की चारदीवारी ठीक कराने के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर भी शाला परिवार और ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत प्रशासन को लिखित में शिकायत दी जाती रही है। हर बार जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2025 को रैणी एसडीओ के आदेश की पालना में पंचायत समिति रैणी कार्यालय से आदेश क्रमांक 2946-48 जारी कर ग्राम विकास अधिकारी बैरेर को निर्देश दिया गया था कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव राजस्थान के निवेदन को ध्यान में रखते हुए सरकारी मिडल स्कूल खोहरा चौहान की चारदीवारी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर पंचायत समिति रैणी को अवगत कराया जाए। इसके बावजूद आज तक इस कार्य को पूरा नहीं किया गया।
हेमलता देवी का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी बैरेर ने न केवल पंचायत समिति रैणी बल्कि रैणी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के आदेशों की भी अनदेखी की है। उनका कहना है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है मानो ग्राम विकास अधिकारी प्रशासनिक आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत बैरेर में भ्रष्टाचार, मनमानी और सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर लगातार उच्च स्तर तक शिकायतें की जा रही हैं। पीएमओ कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय, राज्यपाल भवन, मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला कलेक्टर अलवर को भी कई बार शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस जांच या कार्यवाही नहीं हुई है।
ग्रामीणों और शाला परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर स्कूल की टूटी हुई चारदीवारी का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल परिसर की व्यवस्था बनी रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube