ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य भंडारे का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 24 views
शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य भंडारे का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव भाकरी में रामचंद्र बाबूजी के निवास स्थान पर स्थित मंदिर में शुक्रवार को शिव परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
रामचंद्र बाबूजी सैतान भाकरी ने बताया कि मूर्ति स्थापना का शुभ आयोजन श्री श्री 108 श्री बालकदास महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव,माता पार्वती,भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर आहुतियां दी गईं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे और कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर बालकदास महाराज, रामचंद्र बाबूजी, सीताराम प्रधान बसवा, रामकृपाल (अध्यक्ष मीन भगवान मंदिर दुब्बी भजेडा), लोकेश कांति,सीमा,सुरेन्द्र, जयराम,लालाराम,कमलेश, भोलाराम,बनवारी,भरतलाल, अशोक,यशवंत भगत,सुनील भाकरी,सुशील मीणा,सैंतान भाकरी,कौशल,अमीत,मोहित, अनुज सहित राजगढ़ पंचायत समिति के सरपंचगण,श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी और सर्व समाज हेल्प टीम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी प्रकाश भाबला दुब्बी द्वारा दी गई।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube