होली मिलन समारोह का आयोजन, समाज के वरिष्ठजनों व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
By Shubh Bhaskar ·
06 Mar 2026 ·
29 views
होली मिलन समारोह का आयोजन, समाज के वरिष्ठजनों व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा कबूतर पार्क,स्कीम नंबर०1 में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल “गोटे वाला” द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव राकेश सेठी, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सुशील खंडेलवाल, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, बिशन कालरा, कैप्टन उमराव लाल सैनी, रामजीलाल, विजेंद्र अग्रवाल तथा पंडित अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विष्णु शर्मा रीडर ने बताया कि समारोह में स्कीम नंबर ०1 के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों का भी अभिनंदन किया गया।
समिति की ओर से जानकारी दी गई कि जल्द ही मोनी बाबा की गौशाला में गोस्वामनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे पत्रकार जिनका इस कार्यक्रम में सम्मान नहीं हो सका, उनका भी सम्मान किया जाएगा।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार ज्योति शर्मा, लक्ष्मीनारायण लक्ष्य, हरप्रकाश मुंजल, स्वदेश कपिल, सुनील जैन, भूपेंद्र प्रधान, राजेश कुमार गुप्ता, कुणाल शर्मा, अश्विनी जावली, रविंद्र तिवारी, गौसेवक राजेश जोशी, रामबाबू शर्मा, नरेश चौधरी और प्रमोद विजय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रेखा महलावत ने किया। वहीं संजय शर्मा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित लोगों ने होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया।