महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन दिव्यांशी जन सेवा संस्थान द्वारा महिला शक्ति को किया गया नमन
By Shubh Bhaskar ·
06 Mar 2026 ·
24 views
महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
दिव्यांशी जन सेवा संस्थान द्वारा महिला शक्ति को किया गया नमन
महिला दिवस के उपलक्ष में दिव्यांशी जन सेवा संस्थान द्वारा महिला सलाह सुरक्षा केंद्र, भांकरोटा में 6 मार्च 2026 को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हिना वाधवानी द्वारा अतिथियों के सम्मान के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी मुकेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुपरवाइजर, कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और सहयोगिनी साथिनों को उनके समर्पित सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संबंधित थाने की महिला कांस्टेबल अपने विचार सांझा किया व महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की।
संस्थापक हिना वाधवानी ने दिव्यांशी जन सेवा संस्थान की कार्यशैली एवं सामाजिक सरोकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संस्था निरंतर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
वहीं काउंसलर रेखा चटर्जी ने महिला सलाह सुरक्षा केंद्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केंद्र घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं सहायता संबंधी मामलों में महिलाओं को कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान करता है। एडवोकेट शिप्रा जोशी जी ने अपनी लीगल अधिकारो को पहचानने के फ्री इलीगल एडवाइजरी के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों के बारे में बताया की महिला को समय पर लीगल एडवाइस सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती है
कार्यक्रम में किरण चौधरी, शिप्रा जोशी, सोनल मीणा, आराधना, पूजा सैनी, प्रियांशु वाधवानी, योगिता, पूजा सैनी, प्रियांशु, कमलेश सैनी, पूनम एवं दिव्यांशी वाधवानी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
महिलाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व गीत-संगीत ने समारोह को आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सम्मान और जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।