ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बस स्टैंड सलूंबर में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा वर्ल्ड कप फाइनल मैच*

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 25 views
*बस स्टैंड सलूंबर में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा वर्ल्ड कप फाइनल मैच*

सलूंबर, 6 मार्च। खेल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास रहने वाला है। शहर के बस स्टैंड परिसर में रविवार को होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से आमजन और खेल प्रेमी एक साथ बैठकर रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश रॉय सापेला ने बताया कि खेल के प्रति युवाओं और आमजन में बढ़ते उत्साह को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग मैच का लाइव प्रसारण देख सकें। इस दौरान ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन शहर में खेल भावना को बढ़ावा देने और लोगों को एक साथ जोड़ने का भी माध्यम बनेगा। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के इस अवसर पर उपस्थित रहने की संभावना है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे रविवार को बस स्टैंड सलूंबर पहुंचकर वर्ल्ड कप फाइनल मैच का सामूहिक रूप से आनंद लें और खेल भावना को प्रोत्साहित करें।

--0--

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube