ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं लोक कल्याणकारी सेवा शिविर 8 मार्च को

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 31 views
पीपाड़ शहर में विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं लोक कल्याणकारी सेवा शिविर 8 मार्च को

पीपाड शहर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयुपर के निर्देशानुसार रविवार 08 मार्च को तालुका विधिक सेवा समिति पीपाड़ शहर में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर पूरण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पीपाड नगरपालिका के सभागार मे वृहद विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं लोक कल्याणकारी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराना है।
इस वृहद शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांग सशक्तिकरण, श्रम, कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, पशु विभाग, राजस्व विभाग, निगम, स्वायत्त शासन विभागों आदि जैसे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण एवं आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, स्वास्थ्य जांच, पेंशन योजनाओं, बैंकिंग और ऋण संबंधी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।शिविर में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति/जनजाति, श्रमिकों, किसानों और अन्य वंचित वर्गों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसमें निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, श्रम कानून, महिला एवं बाल संरक्षण कानून आदि शामिल है। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए वृहद विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं लोक कल्याणकारी सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube