ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिवानी बाई किन्नर का 31वां जन्मदिन व फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया!

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 505 views
शिवानी बाई किन्नर का 31वां जन्मदिन व फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के कुंड मोहल्ले में किन्नर समाज की ओर से गुरु साथी शिवानी बाई किन्नर का 31वां जन्मदिन एवं फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किन्नर समाज तहसील उपाध्यक्ष रेखा बाई किन्नर के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें किन्नर समाज की टीम एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल का नाच गाकर आनंद लिया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा सभी को पंगत में बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की गई।
किन्नर समाज की तहसील उपाध्यक्ष रेखा बाई किन्नर ने श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि यह आयोजन गुरु साथी शिवानी बाई किन्नर के 31वें जन्मदिन पर फागोत्सव तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और बहन भाई के प्रेम की भावना भाई दूज को लेकर किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को होली व भाईदूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि गौ माता के अंग- अंग में देवी-देवताओं का वास माना गया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की व भाईदूज की शुभकामनाएं और बधाई दी। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। किन्नर समाज टीम ने सभी जजमानों के परिवार में होली, भाईदूज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मने तथा सभी के घरों में खुशहाली बनी रहे इसकी भगवान से कामना की। किन्नर समाज ने खुशी नामक बालिका का भी जन्मदिन मनाया।आई बाई किन्नर का 31वां जन्मदिन व फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के कुंड मोहल्ले में किन्नर समाज की ओर से गुरु साथी शिवानी बाई किन्नर का 31वां जन्मदिन एवं फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किन्नर समाज तहसील उपाध्यक्ष रेखा बाई किन्नर के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें किन्नर समाज की टीम एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल का नाच गाकर आनंद लिया। जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा सभी को पंगत में बैठाकर भोजन प्रसादी वितरित की गई।
किन्नर समाज की तहसील उपाध्यक्ष रेखा बाई किन्नर ने श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि यह आयोजन गुरु साथी शिवानी बाई किन्नर के 31वें जन्मदिन पर फागोत्सव तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और बहन भाई के प्रेम की भावना भाई दूज को लेकर किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को होली व भाईदूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि गौ माता के अंग- अंग में देवी-देवताओं का वास माना गया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की व भाईदूज की शुभकामनाएं और बधाई दी। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। किन्नर समाज टीम ने सभी जजमानों के परिवार में होली, भाईदूज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मने तथा सभी के घरों में खुशहाली बनी रहे इसकी भगवान से कामना की। किन्नर समाज ने खुशी नामक बालिका का भी जन्मदिन मनाया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube