ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रेगर समाज का जन जागृति सम्मेलन संपन्न,समाज की 115 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 03 Mar 2026 · 52 views
रेगर समाज का जन जागृति सम्मेलन संपन्न,समाज की 115 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

माण्डलगढ़ -अखिल भारतीय रेगर महासभा ब्रांच मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा के तत्वाधान में त्रिवेणी संगम तीर्थ स्थल (मांडलगढ़) में रेगर समाज का जन जागृति सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष शंकर लाल बांगरोलिया एवं विशिष्ट अतिथि विधायक गोपाल लाल खण्डेलवाल मांडलगढ़, कैलाश देवतवाल जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा,नरेंद्र कुमार रेगर विधायक प्रत्याशी शाहपुरा-बनेड़ा, स्टेफी चौहान प्रदेश प्रवक्ता जयपुर,लीलावती वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयपुर, बद्रीनारायण झिंगोनिया राष्ट्रीय महासचिव जयपुर, भानु प्रकाश खोरवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष जयपुर, शंकर लाल हाथीवाल जिला अध्यक्ष टोंक ,मांगीलाल जैलिया राजसमंद जिला अध्यक्ष, रतनलाल मुंडेतिया अध्यक्ष शाहपुरा ब्रांच ,देवीलाल निंदरिया छात्रावास अध्यक्ष शाहपुरा, कैलाश इंदौरिया सरपंच तिलस्वां ,कन्हैयालाल चंदोलिया पूर्व सरपंच जस्सू जी का खेड़ा, सोहनलाल भोजपुरिया उपाध्यक्ष भीलवाड़ा ,भंवर लाल गुसाईवाल जयपुर, रामनिवास सांटोलिया आत्मज्ञान पब्लिकेशन एंड फाऊंडेशन जयपुर, रामचंद्र सांटोलिया जयपुर, लालाराम चंदोलिया जिला महासचिव, प्यारचंद तुन्कलिया जिला उपाध्यक्ष, नागजीराम जैलिया युवा अध्यक्ष, यशवंत कुमार कोटा, सुरेश डबरिया पुलिस अधिकारी ,रेवड़मल पुलिस अधिकारी, पूरणमल कांसोटिया जिला प्रचार प्रसार प्रभारी, नितिन उदैनिया जयपुर, जीवन दोतानिया जयपुर, रणजीत मौर्य ,नोरतमल डिडवानिया अध्यक्ष शंभूगढ़ ,रामलाल सुंकरिया पूर्व सरपंच चोटियास,डालचंद रेगर पूर्व अध्यक्ष शंभूगढ़ ,बंशीलाल उदेणिया सांखलिया, रामलाल गढ़वाल प्रधानाचार्य शकरगढ़,रामावतार कुलदीप यूथ अध्यक्ष जयपुर, मदनलाल ढ॔ढोरिया प्रधानाचार्य मेवाड़, मोतीलाल सिंघानिया सांसद प्रत्याशी भीलवाड़ा, सुखदेव आरटिया छात्रावास महामंत्री बिजयनगर, बंसीलाल कांसोटिया भीलवाड़ा,मोहनलाल वर्मा भीलवाड़ा, ने समाज के आदर्श बाबा रामदेव ,संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,समाज के संत आत्माराम लक्ष्य ,महात्मा ज्योतिबा फुले ,प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की तस्वीर के पुष्पहार चढ़ाकर, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्रा परी, चंचल, पूजा ,गायत्री, निकिता रेगर ने स्वागत गीत- नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत सत्कार किया।
गोपाल लाल खंडेलवाल विधायक ने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए।सनातन संस्कृति को बचाने हेतु हम सबको प्रयास करना चाहिए। रेगर समाज के छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन हेतु तन, मन ,धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान ने उद्बोधन में कहा कि हमारे समाज का राजनीतिक,आर्थिक ,सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने हेतु हम सबको आपसी मतभेद छोड़कर आपसी सहयोग करते हुए मिलकर प्रयास करना चाहिए।अपनी संतान कर्तव्यों का बोध कराना चाहिए। रूढ़िवादी परंपराओं को छोड़ने हेतु अपने स्वयं के परिवार से शुरुआत करनी चाहिए ।
विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए सफलता के लिए प्रयास करना चाहिए। जिससे हमें सफलता मिल सके ।भारत के संविधान का अध्ययन करें और अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करें।
रामावतार कुलदीप ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।आर्थिक सहयोग प्रदान करें।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीलावती वर्मा ने कहा कि कुरीतियों,अंधविश्वास को छोड़कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने चाहिए ।
राष्ट्रीय महासचिव बद्रीनारायण झिंगोनिया ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु हमें छात्रावास का निर्माण कराना होगा समाज की प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह करना होगा।
मोतीलाल सिंघानिया ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के व्यक्तियों पर होने वाले अत्याचार का एक साथ मिलकर मुकाबला करने हेतु आग्रह किया।
कैलाश देवतवाल जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा ने उदाहरण देते हुए रूढ़िवादी परंपराओं को छोड़ने ,मृत्यु भोज बंद करने ,शादी विवाह में फिजूल खर्च रोकने हेतु समाज से आग्रह किया।
रतनलाल मुंडेतिया शाहपुरा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सकारात्मक सोच रखते हुए राजनीतिक स्तर सुधारने हेतु प्रयास करना चाहिए।
भानु प्रकाश खोरवाल प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को कहा कि हमें अपने संत महात्मा आत्माराम लक्ष्य, ज्ञान स्वरूप जी महाराज के आदर्शों को अपनाते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपने आप को आगे बढ़ाना चाहिए।
आए हुए अतिथियों का एवं भामाशाहों को तिलक ,माला ,साॅल साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर के कार्यकारिणी सदस्य प्यारचंद तुनकलिया,मोहनलाल दूरियां, राजमल झाड़ोटिया ,चांदमल झाड़ोटिया, लादू लाल मुंडेतिया, राजेंद्र कुमार इंदौरिया,प्रकाश सुंकरिया, किस्तूर इंदौरिया, भेरूलाल बसेटिया, घिसीलाल सवांसिया, छोटू लाल थलेटिया,दुर्गा लाल बड़ोलिया ,रतनलाल झाड़ोटिया, धन्नालाल झाड़ोटिया, गोरधनलाल मौर्य,गोपाल लाल कांसोटिया, रमेश बसेटिया, रामचंद्र बसेटिया, प्रेमचंद, रतनलाल, गोपाललाल, कालू लाल शेर, बंशी लाल, भेरू लाल कंवरिया, शिवराज जाबरौलिया, दुर्गेश शेरशिया, रामदयाल दूनारिया, नाथू लाल जाड़ोटीया, भगवान लाल, प्रेमचंद, सुरेश,ओमप्रकाश ,जगदीश, प्रभु लाल, बाबूलाल, जमना लाल, प्रभु लाल, देवी लाल,बबलु ,महावीर ,हेमराज ,सांवरिया लाल, भोजराज ,रामकरण ,राजू लाल, बालकिशन, जमनालाल, नारायण ,सुरेश, मुकेश ,रवि शंकर, महादेव ने स्वागत सत्कार किया।
115 प्रतिभाएं हुई सम्मानित समारोह में कक्षा 10 वी, 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी, नवनियुक्त कर्मचारी ,खेल क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ,व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ,सहित 115 प्रतिभाओं को संस्थान द्वारा समृति चिन्ह,प्रमाण पत्र और रामप्रसाद निंदरिया सॉफ्टवेयर इंजीनियर निवासी पिपलाज हाल मुकाम अमेरिका द्वारा 500 ₹- 500 रू नकद देकर सम्मानित किया।
समारोह में आत्मज्ञान पब्लिकेशन फाउंडेशन जयपुर के रामनिवास सांटोलिया द्वारा रेगर समाज के इतिहास से संबंधित पुस्तकों की शानदार प्रदर्शनी लगाई।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजमल झाड़ोटिया एवं शंभू लाल रेगर ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube