ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

होली पर सौहार्द की मिसाल: मसूद आलम खान ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां

By Shubh Bhaskar · 02 Mar 2026 · 36 views
होली पर सौहार्द की मिसाल: मसूद आलम खान ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर/गोंडा। रंगों के त्योहार होली पर जहां एक ओर लोग जश्न में डूबे रहे, वहीं मसूद आलम खान ने जरूरतमंद परिवारों के बीच खुशियों के रंग बिखेर कर भाईचारे की मिसाल पेश की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व समाजसेवी मसूद आलम खान ने अपने आवास पर सैकड़ों गरीब महिलाओं और बच्चों को कपड़े, मिठाइयां और उपहार वितरित किए। यह पहल उन्होंने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जारी रखी, जिससे त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों तक पहुंच सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम अचल दुबे रहे। इस मौके पर मसूद आलम खान ने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से होली सहित विभिन्न त्योहारों पर गरीब परिवारों की खुशियों में भागीदारी करते रहे हैं। उन्होंने कहा,

“देश को आज मोहब्बत और भाईचारे की जरूरत है, नफरत को सिर्फ प्यार से ही हराया जा सकता है।”

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन ने इस पहल को गंगा-जमुनी तहजीब की मजबूत मिसाल बताते हुए सराहना की। वहीं गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने भी इस कार्य की प्रशंसा करते हुए लोगों से आपसी प्रेम बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में लालचंद गौतम, हाजी मोहम्मद जकी खान, शाहिद खान, सुफियान खान, जियाउर्रहमान खान, आसिफ लारी, फरमान खान (सभासद), अजमल खान, संजू नियाजी, मुराद सलमानी, महफूज खान, आलम खान, नूर आलम खान, नान बच्चा मिश्रा, मुन्ना दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, होली के मौके पर यह आयोजन सिर्फ उपहार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश भी देता नजर आया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube