ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर पंजाबी समाज की बैठक संपन्न, 14 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।

By Shubh Bhaskar · 02 Mar 2026 · 46 views
अलवर पंजाबी समाज की बैठक संपन्न, 14 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।अलवर पंजाबी समाज की बैठक संपन्न, 14 मार्च को होगा होली मिलन समारोह।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के स्कीम नंबर दो स्थित पुरुषार्थी भवन में सोमवार, ०2 मार्च 2026 को अलवर पंजाबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठजनों द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली मिलन समारोह की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य किशन लाल अरोड़ा,चरणजीत सुनेजा,रोशन लाल बक्शी,ओम प्रकाश कुकरेजा सहित युवा शक्ति से राजू धवन,सौरभ कालरा,अमित छाबड़ा,दीपक नागपाल,उत्कृष्ट अरोड़ा,संदीप नकड़ा,मधुर हर्ष भाटिया,पंकज मल्होत्रा,हरीश अरोड़ा,अमित लोटा,पवन सोनी,रवि लम्बा, यश तलवार,प्रहलाद बत्रा एवं अन्य अनेक सदस्यों ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026, शनिवार को अलवर पंजाबी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह पुरुषार्थी भवन,स्कीम नंबर दो में सायं 6:00 बजे से आयोजित होगा।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,पुष्प वर्षा के साथ होली उत्सव,बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा समाज के सभी अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube