ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिंदू सम्मेलन में पंच परिवर्तन का शंखनाद।

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 54 views
हिंदू सम्मेलन में पंच परिवर्तन का शंखनाद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- उपखंड क्षेत्र के कलेशान मंडल स्थित रामबाग मंदिर परिसर में रविवार, ०1 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत आमकीवाल मंदिर तथा श्री चरण दास जी की बगीची से डीजे के साथ भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं, जिनका मिलन सेड मंदिर पर हुआ। कलश यात्राओं में महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रामबाग मंदिर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा और स्वागत सत्कार के साथ यात्राओं का अभिनंदन किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता महाराज हर्षिता नंद जी ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को माता-पिता की सेवा के साथ-साथ भारत माता की सेवा में भी समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने गौ माता की सेवा और संरक्षण का विशेष आह्वान करते हुए इसे धर्म और संस्कृति की रक्षा से जोड़ा।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलवर विभाग के घुमंतू कार्य संयोजक सतीश शर्मा ने हिंदू समाज को एकजुट और संगठित रहने का संदेश दिया। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से समाज परिवर्तन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व के भाव और नागरिक कर्तव्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प दिलवाया। साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने, त्याग, सुदृढ़ पारिवारिक व्यवस्था और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने पर बल दिया।
इस अवसर पर संयुक्त परिवारों की माताओं तथा गौ पालन करने वाले परिवारों को महाराज हर्षिता नंद जी द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा समापन शांति मंत्र के पाठ से किया गया। अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube