अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
By Shubh Bhaskar ·
01 Mar 2026 ·
35 views
अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टहला थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
सुधीर चौधरी, पुलिस अधीक्षक अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यवाही कांबले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अलवर, डॉ प्रियंका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, तथा मनीषा मीना, वृताधिकारी राजगढ़ के निकटतम सुपरविजन में की गई।
थाना टहला के पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीना मय टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया तथा मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुखराम उर्फ मुखराज पुत्र रामकिशन, जाति गुर्जर, उम्र 28 वर्ष, निवासी रेहड़िया के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।