अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने आयोजित किया ब्राह्मण सम्मेलन, कार्यक्रम में विवाद।
By Shubh Bhaskar ·
01 Mar 2026 ·
29 views
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने आयोजित किया ब्राह्मण सम्मेलन, कार्यक्रम में विवाद।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- लखनऊ- राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब अपने पद से त्यागपत्र दे चुके तथा यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन करने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने मंच से यूजीसी के खिलाफ बोलना प्रारंभ किया। आरोप है कि उनके वक्तव्य के दौरान राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने उन्हें बीच में रोक दिया और माइक ले लिया, जिससे मंच पर असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। इस घटना के बाद कुछ संगठनों ने कार्यक्रम की कार्यशैली पर सवाल उठाए और इसे लेकर नाराजगी व्यक्त की।
इसी क्रम में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित दारूल शफा ए-ब्लॉक में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक यूजीसी से संबंधित कथित काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक संगठन विरोध जारी रखेगा।
बैठक में संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बस्ती से वशिष्ठ मुनि दुबे,मथुरा से मधु लता, कन्नौज से सुमित दुबे,राष्ट्रीय संरक्षक उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा,प्रधान महासचिव अरविंद शुक्ला,महिला मोर्चा प्रभारी माधवी झा,बलरामपुर की जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा,राजस्थान से नागपाल शर्मा व महेंद्र भारती,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पांडे,अधिवक्ता परिषद प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राम कुमार पांडेय,आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय,आईटी सेल संयोजक डॉ. ओपी शर्मा तथा मध्य प्रदेश से सावित्री शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने मंच से हुई घटना की निंदा करते हुए भविष्य में समाज के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।