रस्साकस्सी प्रतियोगिता में नारायणपुर तहसील की बेटियों ने अलवर जिले में लहराया परचम, खिलाड़ियों में खुशी का माहौल।
By Shubh Bhaskar ·
01 Mar 2026 ·
258 views
रस्साकस्सी प्रतियोगिता में नारायणपुर तहसील की बेटियों ने अलवर जिले में लहराया परचम, खिलाड़ियों में खुशी का माहौल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग, अलवर द्वारा रविवार को राजऋषि कॉलेज खेल स्टेडियम में अलवर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माय भारत विभाग के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव, कार्यक्रम सुपरवाइजर तोताराम गुर्जर, श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा, एथलीट कोच उमराव लाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक अभिषेक कौशिक व राहुल कुशवाहा ने टॉस व ड्रॉ निकालकर किया।
प्रतियोगिता में श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति, नारायणपुर की महिला रस्साकस्सी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर अलवर जिले में नारायणपुर तहसील का परचम लहराया। महिला वर्ग रस्साकस्सी में बानसूर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग रस्साकस्सी में बानसूर प्रथम तथा नारायणपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
कबड्डी पुरुष वर्ग में मुंडावर प्रथम एवं बानसूर द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि कबड्डी महिला वर्ग में बानसूर ने प्रथम तथा नारायणपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी नारायणपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सुनीता गुर्जर (नारायणपुर) प्रथम व ज्योति मीणा (नारायणपुर) द्वितीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर पुरुष वर्ग में कृष्णसिंह शेखावत (नारायणपुर) प्रथम व नितेश यादव (बानसूर) द्वितीय रहे।
100 मीटर महिला वर्ग में रवीना प्रजापत (नारायणपुर) प्रथम व महिमा जाट (नारायणपुर) द्वितीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर पुरुष वर्ग में मोहित सैनी (नारायणपुर) प्रथम तथा कृष्णसिंह शेखावत (नारायणपुर) द्वितीय स्थान पर रहे।
सभी विजेता खिलाड़ियों को माय भारत विभाग द्वारा ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीमों एवं सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रमाण-पत्र व टी-शर्ट देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नाश्ते तथा समापन के बाद भोजन की व्यवस्था माय भारत विभाग अलवर द्वारा की गई।
इस अवसर पर एथलीट कोच सुरेश चौधरी, यूसुफ खान, दिनेश दैया, महिपाल, धारा यादव, पलक शर्मा, विकास यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में नारायणपुर की बेटियों की ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।