ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में भोलेनाथ मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी महासंघ ने जताया आक्रोश।

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 85 views
अलवर में भोलेनाथ मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी महासंघ ने जताया आक्रोश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- शहर के ग्राम भाखेड़ा स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को पत्थरों से खंडित कर दिया, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मौके पर पहुंचे और मंदिर की स्थिति का जायजा लिया। महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक आस्थाओं को आहत करने वाली हैं।
महासंघ के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मंदिर में खंडित मूर्तियों के पुनः स्थापना एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का भी आग्रह किया गया।
महासंघ ने कहा कि हाल के समय में मंदिरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय है। संगठन ने प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो महासंघ आंदोलन की राह अपनाने को विवश होगा।
इस अवसर पर मोनू पंडित, महेश चंद शर्मा, योगानंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, योगेश चंद शर्मा, लोकेश शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महासंघ ने प्रशासन से मामले का शीघ्र समाधान कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। पुजारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी पंडित विवेकानंद शर्मा द्वारा दी गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube