ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़: ऐतिहासिक श्री सीताराम जी मंदिर में ०2 मार्च से सजेगा दो दिवसीय भव्य फागोत्सव!

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 19 views
राजगढ़: ऐतिहासिक श्री सीताराम जी मंदिर में ०2 मार्च से सजेगा दो दिवसीय भव्य फागोत्सव!

फूलों की होली और भपंग की तान पर झूमेंगे श्रद्धालु!


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ स्थानीय मालाखेड़ा गेट स्थित ऐतिहासिक श्री सीताराम जी मंदिर (बड़गूजर) में आगामी ०2 एवं ०3 मार्च को दो दिवसीय भव्य फागोत्सव एवं फूलों की होली का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं समय-सारणी को अंतिम रूप प्रदान किया गया।
मंदिर महंत पंडित नरेंद्र अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव का शुभारंभ ०2 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से होगा। प्रथम दिवस रात्रिकालीन संगीत सभा, पारंपरिक फाग गायन एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहेंगे। वहीं, दूसरे दिन ०3 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक भक्ति संगीत के साथ विशेष होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।
आयोजन समिति के अजय अरोड़ा ने बताया कि इस महोत्सव में संगीत जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रमुख रूप से डॉ. मिथिलेश कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, संगीत), गोपाल कुमार (प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर के शिष्य) एवं ब्रज के ख्यातिनाम फाग गायक रमेश अवस्थी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके साथ ही स्थानीय गायक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान लोक संस्कृति को सजीव रूप देने के लिए नगाड़ा,तबला,ऑर्गन, शहनाई तथा विशेष रूप से भपंग जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे फागोत्सव का वातावरण और भी उल्लासपूर्ण बनेगा।
बैठक में रहे उपस्थित
तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मंदिर महंत पंडित नरेंद्र अवस्थी,अजय अरोड़ा,संजय राजस्थानी,राजू भैया,नागपाल शर्मा माचाड़ी,ओमप्रकाश अलोरिया,राजेंद्र सोनी,विकास जांगिड़,रणराजेंद्र शर्मा,पूर्ण सैनी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर फागोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube