ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 24 views
गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा।

गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में गौमाता की वर्तमान स्थिति को लेकर संत समाज एवं गौ भक्तों में गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गौमाता का विशेष महत्व है, लेकिन वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। सड़कों पर दुर्घटनाओं में गौमाता की मृत्यु, भूख के कारण कचरा खाने की मजबूरी तथा गौहत्या की घटनाओं को लेकर समाज में आक्रोश व्याप्त है।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए संतों के मार्गदर्शन में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” की शुरुआत की गई है। अभियान का उद्देश्य गौमाता को सम्मान और संरक्षण दिलाना है। इस अभियान के अंतर्गत प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
गौमाता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिया जाए।
गौहत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
गौवंश के संरक्षण, पालन-पोषण एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की जाए।
अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई है। सबसे पहले 27 अप्रैल को प्रत्येक तहसील स्तर पर संबंधित प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती है तो 27 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद भी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 27 जनवरी 2027 को दिल्ली में विशाल स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 27 अप्रैल को अपनी-अपनी तहसील पर पहुंचकर सरकार से गौमाता के संरक्षण और सम्मान के लिए प्रार्थना एवं ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लें, ताकि गौमाता को न्याय दिलाया जा सके।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube