ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन राजस्थान द्वारा जिला प्रभारी नियुक्त

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 49 views
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन राजस्थान द्वारा जिला प्रभारी नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन राजस्थान की ओर से संगठन विस्तार एवं सामाजिक मजबूती के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पद्माकर कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण शर्मा की अभिशंसा पर बाबूलाल शर्मा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं सेवा भावना को देखते हुए जिला प्रभारी,सवाई माधोपुर पद पर नियुक्ति पत्र जारी किया है। बाबूलाल शर्मा सर्व समाज को साथ लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच, संगठनात्मक क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण शर्मा ने नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाबूलाल शर्मा के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक सशक्त होकर समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर शिवचरण शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पद्माकर कुमार द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त जिला प्रभारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube