ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 56वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 51 views
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 56वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर मनु मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 56वां वार्षिक उत्सव शनिवार, 28 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे विधिवत हवन से हुई। इसके पश्चात 9:00 बजे से 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी अर्चना करवाई गई। ठीक 11:00 बजे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का वैदिक रीति-रिवाजों से अभिषेक किया गया। पुरुष सूक्त एवं वैष्णव सूक्त के मंत्रों के साथ भगवान को दूध, दही, घी, शहद, बूरा एवं अन्य औषधीय द्रव्यों से स्नान कराया गया।
अभिषेक के उपरांत भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया गया और बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि के बीच भव्य आरती संपन्न हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।
उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube