ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता सम्मान हेतु वैष्णो देवी धाम में लगाई अर्जी।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 49 views
गौ माता सम्मान हेतु वैष्णो देवी धाम में लगाई अर्जी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सहारनपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता सम्मान दिवस जागरूकता अभियान के अंतर्गत 27 फरवरी को आंवला एकादशी के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना की गई। संगठन के सहारनपुर जिला मंत्री गौ पुत्र अंकित कुमार शर्मा जम्मू स्थित पवित्र धाम वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर भोग-प्रसाद अर्पित किया और गौ माता के सम्मान व संरक्षण हेतु प्रार्थना की।
गौ पुत्र अंकित कुमार शर्मा ने माता वैष्णो देवी से प्रार्थना करते हुए कहा कि आज के समय में गौ माता की स्थिति चिंताजनक है और अनेक स्थानों पर उन्हें असुरक्षित हालातों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ईश्वर से गौवंश की रक्षा एवं समाज में जागरूकता बढ़ाने की कामना की।
उन्होंने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर गौ सेवा और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा आगामी 27 अप्रैल को “गौ माता सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर की तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों एवं मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन भेजकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की जाएगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से गौ संरक्षण और सम्मान के लिए एकजुट होकर सहयोग देने की अपील की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube