ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिले में होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन 100 किलो लावारिस खोया बरामद, मौके पर नष्ट रात्रिकालीन सघन चेकिंग में बिना दस्तावेज मिला खोया, जनहित में की गई कार्रवाई।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 17 views
जिले में होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन


100 किलो लावारिस खोया बरामद, मौके पर नष्ट
रात्रिकालीन सघन चेकिंग में बिना दस्तावेज मिला खोया, जनहित में की गई कार्रवाई।


होली से पहले मिलावटखोरों पर कसी नकेल
बसों और बाहरी वाहनों की तलाशी लेकर खाद्य पदार्थों की जांच तेज।

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान जारी
अधिकारियों की टीम ने रात भर चलाया चेकिंग अभियान।

त्योहार पर शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का लक्ष्य
प्रशासन ने मिलावट पर जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई।

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता


बलरामपुर, 28 फरवरी 2026।
होली पर्व के मद्देनजर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न बसों और बाहरी वाहनों की तलाशी लेकर खाद्य सामग्री की जांच की।
अभियान के दौरान लगभग 100 किलोग्राम लावारिस खोया बरामद हुआ, जिसका कोई वैध दस्तावेज या स्वामी नहीं मिला। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही खोये को नष्ट करा दिया।
कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गिरिजेश कुमार दूबे ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु, राम मौर्या और शंकर दयाल तिवारी शामिल रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी, अवैध भंडारण और बिना मानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि होली पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube