ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसवा सब्जी मंडी में नंदी महाराज पर निर्मम हमला, गौसेवकों ने किया उपचार।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 23 views
बसवा सब्जी मंडी में नंदी महाराज पर निर्मम हमला, गौसेवकों ने किया उपचार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा - बसबा कस्बे की सब्जी मंडी क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा एक नंदी महाराज का पैर कुल्हाड़ी से काट दिया गया। गंभीर रूप से घायल नंदी के पैर से लगातार खून बह रहा था तथा घाव में कीड़े भी पड़ चुके थे, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी।
घटना की सूचना संत प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगी धर्मेंद्र नाथ द्वारा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी को दी गई। सूचना मिलते ही सुरेश पुजारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायल नंदी को पकड़कर उसका प्राथमिक उपचार कराया। समय रहते उपचार मिलने से उसकी स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर सुरेश पुजारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बेजुबान पशुओं पर इस प्रकार की क्रूरता असहनीय है। उन्होंने कहा कि यदि यही घटना किसी के अपने पशु के साथ होती तो क्या वे चुप रहते? बेसहारा पशु अपनी पीड़ा किसी से कह नहीं सकते, इसलिए समाज का दायित्व है कि उनकी रक्षा और सेवा करे। उन्होंने प्रशासन से भी ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाएं विभिन्न स्थानों पर सामने आ रही हैं, लेकिन लोग खुलकर विरोध नहीं करते। समाज को एकजुट होकर ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इस दौरान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। मौके पर संत प्रकोष्ठ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष योगी धर्मेंद्र नाथ, गुलशन योगी, दीपक योगी, लोकेश सिंह नाथावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube