ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बरसाना में लड्डूमार होली का उल्लास, दुल्हन सी सजी सखियों ने बिखेरे रंग

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 69 views
बरसाना में लड्डूमार होली का उल्लास, दुल्हन सी सजी सखियों ने बिखेरे रंग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मथुरा-जनपद के बरसाना में विश्वविख्यात लड्डूमार होली का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। श्रीजी मंदिर, जिसे राधारानी (लाडलीजी) मंदिर के नाम से जाना जाता है, में महंतों ने मंदिर परिसर की सफेद छतरी से श्रद्धालुओं पर लड्डू बरसाए। भक्तों ने इन लड्डुओं को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। पूरे परिसर में फाग गीतों की गूंज और ढोल की थाप पर नृत्य का उत्साह देखते ही बन रहा था।
होली उत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लगभग 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। विदेशी पर्यटक भी इस अनूठी परंपरा को देखने और उसमें सहभागी बनने के लिए विशेष रूप से आए। महिलाओं और बच्चों ने रंगों के बीच जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया।
इससे पूर्व दोपहर में बरसाना की सखियां दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। उनके सिर पर अबीर से भरी मटकियां और लड्डुओं की टोकरियां सजी थीं। मंदिर प्रांगण में सखियों ने पारंपरिक फाग गीत गाए और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहां भी लड्डू लुटाकर होली खेलने का स्नेह निमंत्रण दिया गया।
लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में लगभग 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए। शगुन के विशेष लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए। प्राकृतिक रंगों के लिए टेसू के फूलों का उपयोग किया गया, जिनकी आपूर्ति मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से की गई। पूरे ब्रज में होली का यह अनूठा रंगोत्सव भक्ति, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम बनकर छाया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube