ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौरव शर्मा बनियाना को राजस्थान प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 85 views
गौरव शर्मा बनियाना को राजस्थान प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के संगठन विस्तार के तहत गौरव शर्मा बनियाना को राजस्थान प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश पुजारी के निर्देश पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा एवं राजस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेशचंद शर्मा ने उनके सक्रिय योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ज़िला स्तर से पदोन्नत कर प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पूरे राजस्थान में एक सशक्त एवं संगठित गौ रक्षक सेना का गठन करना है, ताकि गौ सेवा,संरक्षण और संवर्धन के कार्यों को और अधिक गति मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गौरव शर्मा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौरव शर्मा बनियाना को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube