विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह ०4 मार्च को!
By Shubh Bhaskar ·
28 Feb 2026 ·
47 views
विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह ०4 मार्च को!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में आगामी ०4 मार्च 2026 को सायं ०4:00 बजे कबूतर पार्क, स्कीम नंबर 01, अलवर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और शहर के गणमान्य नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ‘गोटे वाला’ ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में संजय शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों,वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी अंकतालिका ०1 मार्च तक जमा कर सम्मान के पात्र बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो भी कलाकार भजन या नृत्य की प्रस्तुति देना चाहते हैं, वे ०1 मार्च तक अपना नाम मोबाइल नंबर 7976584284 पर दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जा सके।
समिति की ओर से ०4 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे कबूतर पार्क, स्कीम नंबर 01, अलवर में सभी वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी समिति के वरिष्ठ सदस्य विष्णु शर्मा रीडर व राजेश जोशी द्वारा दी गई।