ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आंवला एकादशी पर 13 बोरी हरा चारा और एक मन गुड़ की सेवा, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की पहल।

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 22 views
आंवला एकादशी पर 13 बोरी हरा चारा और एक मन गुड़ की सेवा, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की पहल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मथुरा- आंवला एकादशी पर्व के पावन अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माताओं की विशेष सेवा की गई। संगठन की ओर से 13 बोरी हरा चारा और एक मन गुड़ गौ माताओं को अर्पित किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज एवं उनके परम शिष्य गौ पुत्र राहुल ब्रजवासी प्रतिदिन ब्रज धाम में गौ सेवा के कार्य में जुटे रहते हैं। वृंदावन की पावन धरा, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी और गोपियों संग अनेकों लीलाएं कीं, उसी धाम में निस्वार्थ भाव से गौ सेवा की जा रही है।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि उनका मन सदैव वृंदावन धाम में ही रमता है और वे स्वयं को बांके बिहारी लाल के चरणों में समर्पित मानते हैं। आंवला एकादशी के अवसर पर कार्यकर्ताओं के सहयोग और गौ माता की कृपा से यह सेवा संपन्न हुई।
इस दौरान संगठन की ओर से सम्पूर्ण भारत में विशाल गौ रक्षक सेना के गठन और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग भी दोहराई गई।
गौ पुत्र राहुल ब्रजवासी वर्तमान में वृंदावन नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं और वे निरंतर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube