पीपाड़ शहर को बड़ी सौगात: अब खुलेगा अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय (कैम्प कोर्ट)
By Shubh Bhaskar ·
27 Feb 2026 ·
58 views
पीपाड़ शहर को बड़ी सौगात: अब खुलेगा अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय (कैम्प कोर्ट)
विधायक अर्जुन लाल गर्ग के प्रयासों को मिली सफलता,क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर
पीपाड़ शहर। पीपाड़ शहर और आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिए शुक्रवार को राहत की बड़ी खबर आई क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल गर्ग के सतत प्रयासों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पीपाड़ शहर में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायालय (कैम्प कोर्ट) खोलने की महत्वपूर्ण घोषणा की है।लंबे समय से क्षेत्र के लोग पीपाड़ में इस न्यायालय की मांग कर रहे थे। वर्तमान में स्थानीय लोगों को सेशन कोर्ट से जुड़े कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करके जोधपुर जाना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। विधायक गर्ग ने विधानसभा और सरकार के स्तर पर क्षेत्र की इस आवश्यकता को मजबूती से रखा था।इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक अर्जुन लाल गर्ग ने मुख्यमंत्री और विधि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा किक्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और आमजन की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि न्याय की प्रक्रिया सुलभ और नजदीक हो। इस कैम्प कोर्ट के खुलने से पीपाड़ शहर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के पक्षकारों और अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।घोषणा के बाद पीपाड़ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और अधिवक्ताओं ने विधायक गर्ग का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि पीपाड़ में कैम्प कोर्ट खुलने से कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और न्याय व्यवस्था आम आदमी के और करीब पहुंचेगी।