ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कैसरगंज सांसद आवास के बाहर तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 9 views
कैसरगंज सांसद आवास के बाहर तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, क्षेत्र में हड़कंप

गोण्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब विश्नोहरपुर गांव के रजवनपुरवा निवासी एक युवक का शव कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह के आवास के बाहर स्थित तालाब में संदिग्ध अवस्था में उतराता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान झगरू (40) पुत्र दरबारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह बीते तीन दिनों से लापता था। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवारजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सांसद आवास के बाहर स्थित बड़े तालाब में एक शव उतराता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नवाबगंज पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब सेवन का आदी होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चूंकि शव सांसद आवास के बाहर स्थित तालाब में मिला है, इसलिए लोग विभिन्न कयास लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक झगरू अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता दरबारी भी मजदूरी करते हैं। उसकी माता रमपता का पहले ही निधन हो चुका है। छोटा भाई मंगरू बिहार के गया में रहता है,जबकि बहन सावित्री विवाहित है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube