ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पुलिस की कार्रवाई में तीन वारंटी गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 20 views
पुलिस की कार्रवाई में तीन वारंटी गिरफ्तार
ललितपुर। जिले में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, थाना जखौरा क्षेत्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों अभियुक्तों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में बृजेश पुत्र नत्थू अहिरवार एवं नत्थू पुत्र छलौने निवासी ग्राम कुमरौल व सुरेन्द्र पुत्र मुन्ना राजा निवासी टीला शामिल हैं। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध केस संख्या 396/2022, धारा 363, 366, 120बी, 506 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बिरधा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक जयकरन सचान, आरक्षी मनीष कुमार शामिल रहे।
फोटो-पी5
कैप्सन- पुलिस की गिरफ्त में वारण्टी

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube