ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जैन व पुष्करणा का किया अभिनंदन*

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 67 views
*विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जैन व पुष्करणा का किया अभिनंदन*

*शुभ भास्कर राजस्थान*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत विनायका के स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवदा विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार जैन एवं बड़ीसादड़ी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के व्याख्याता नर्बदाशंकर पुष्करणा का गुरुवार को विनायका पंचायत के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। दोनों मित्र शिक्षक 28 फरवरी को अपनी सेवा-निवृत्ति पूर्ण कर रहे हैं, जिससे समस्त शिक्षक बंधु भावविभोर हो उठे।
सादे लेकिन गरिमामय समारोह में प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र बुनकर ने अपने दोनों शिक्षक साथियों के संस्मरण सुनाकर सभी को गदगद कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्र कुमार जैन एवं नर्बदाशंकर पुष्करणा जैसे शिक्षक केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की धरोहर होते हैं। इनका जीवन सेवा, समर्पण, अनुशासन और मूल्यों की शिक्षा का जीवंत उदाहरण है। आपने पीढ़ियों को गढ़ने का जो पुनीत कार्य किया है, वह आने वाले शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि समाज के लिए नए दायित्वों की नई शुरुआत है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय को ऐसे कर्मयोगी शिक्षकों पर गर्व है।
दोनों शिक्षकों की मित्रता भी अपने आप में एक प्रेरक गाथा है। दोनों बचपन के साथी रहे—साथ खेले, साथ पढ़े, साथ शिक्षक प्रशिक्षण लिया, एक साथ सरकारी सेवा में ज्वॉइनिंग की और जीवन की लंबी सेवा यात्रा भी साथ-साथ पूरी की। यह दुर्लभ संयोग ही है कि दोनों मित्र एक ही दिन 28 फरवरी को एक साथ सेवा-निवृत्त हो रहे हैं। उनकी यह अटूट मित्रता, समर्पण और समान मूल्यों पर आधारित जीवन यात्रा आज शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
समारोह में बोहेड़ा पीएम श्री के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र बुनकर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रशासक राजकुमार जाट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शंकरलाल बुनकर, शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत शर्मा शारीरिक शिक्षक भगवतीलाल सुथार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन महेश कुमार अग्रवाल ने किया।समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को मेवाड़ी पगड़ी, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube