ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रताप का राज्यारोहण दिवस की तैयारिया पूर्ण स्वाभिमान दिवस को मनाने पहुंचेंगे अभिभावक

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 42 views
प्रताप का राज्यारोहण दिवस की तैयारिया पूर्ण

स्वाभिमान दिवस को मनाने पहुंचेंगे अभिभावक

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़
रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत अमीरामा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानपुरा विद्यालय में राज्य सरकार के आदेशानुसार 28 फरवरी को राजस्थान के सभी विद्यालयों में महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस को बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा इसी कड़ी में स्थानीय विद्यालय में भी यह समारोह स्वाभिमान दिवस के रुप में मनाने की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है l संस्था प्रधान भगवत सिंह शक्तावत यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय को पूरा आकर्षक रूप से सजाया गया है l समारोह विद्यालय में सरस्वती मन्दिर प्रांगण में प्रातः काल 8बजे से 9 बजे के बीच समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें बालक बालिकाओं को महाराणा प्रताप बनने की प्रतियोगिता के साथ साथ भारत माता बनो प्रतियोगिताएं होगी , साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता क्विज़ प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिताएं होगी l इस समारोह के मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण परिषद चितौड़ गढ़ जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया होंगे समारोह में आमंत्रित अतिथि तहसीलदार बड़ी सादड़ी पंकज कलासुआ, अतरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश धाकड़ पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी साहब राम होंगे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube