ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंचायत समिति, कोष कार्यालय एवं चंदेरिया थाना का निरीक्षण प्रशासन आमजन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करे - कलक्टर श्री रंजन लापरवाही पर होगी कार्यवाही, रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 25 views
पंचायत समिति, कोष कार्यालय एवं चंदेरिया थाना का निरीक्षण

प्रशासन आमजन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करे - कलक्टर श्री रंजन

लापरवाही पर होगी कार्यवाही, रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने पंचायत समिति, कोष कार्यालय एवं पुलिस थाना चंदेरिया का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अभिलेख पूर्णतः अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखे जाएं। अधिकारी आमजन की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर समस्याओं का निस्तारण करे। जिला कलक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

रिकॉर्ड अपडेट रखें, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें
पंचायत समिति में आवक-जावक शाखा, लेखा शाखा, परिवाद निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना, केश शाखा, संस्थापन शाखा, विधि शाखा एवं प्रगति शाखा का विस्तार से निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक मामले का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पंचायत समिति की दुकानों के किराया संबंधी लंबित प्रकरणों में हो रही देरी पर जिला कलक्टर ने तथ्यात्मक जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को त्वरितता से प्रकरणों का निस्तारण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कोष कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रोकड़ बुक, पेंशन प्रकरणों एवं अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच कर पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

चंदेरिया थाना में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
पुलिस थाना चंदेरिया के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण, लंबित प्रकरणों एवं अनुशासन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार रखा जाए। थाने में आयोजित बैठक में यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त कृष्ण गोपाल माली एवं हिंदुस्तान जिंक एवं बिरला सीमेंट के प्रतिनिधि एवं सीआई मोतीराम सारण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube