ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

28 फरवरी 2026 को ब्लैक डे पर सम्पूर्ण शाहपुरा बंद*

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 26 views
*28 फरवरी 2026 को ब्लैक डे पर सम्पूर्ण शाहपुरा बंद*

*शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को दिया जायेगा 9 वां स्मरणपत्र*

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विगत वर्ष 28 दिसम्बर 2024 को सरकार ने शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त कर दिया था इसके विरोध में प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग का आंदोलन एक वर्ष 2 माह बीत जाने के बाद भी निरंतर जारी है। संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर नो वां स्मरण पत्र शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में 28 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे महलों के चौक बालाजी की छतरी से वाहन रैली के रूप में शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम दिया जायेगा और शाहपुरा को जिला बनाने का किया वादा याद दिलाया। 9 माह पूर्व में संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था परन्तु सरकार ने 9 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है । शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति पदाधिकारी सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, संरक्षक सत्यनारायण पाठक, अजय मेहता, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा, सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज शाहपुरा के व्यापारियों एवं नागरिकों से स्वैच्छिक प्रतिष्ठान बंद रखकर रैली में सम्मिलित होकर सहयोग करने की अपील की।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube